फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   temperature crossed 43, the risk of heat stroke increased

Jaunpur News: तापमान पहुंचा 43 के पार, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

Mon, 22 May 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
temperature crossed 43, the risk of heat stroke increased
जौनपुर। जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। तेज धूप के साथ झुलसा रहे गर्म हवाओं के थपेड़े जनजीवन को झुलसा रहे हैं। राहगीरों के साथ पशु-पक्षी भी छांव तलाश रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। लोग डायरिया और लू की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी में मरीजों की भीड़ लग रही है। जिले में शहर से लेकर गांव तक भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के साथ लू के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। शाम छह बजे तक गर्म हवाएं चल रही हैं। गर्मी, उमस और बिजली कटौती की वजह से घरों में भी राहत नहीं है। सोमवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा सामान्य से ऊपर चला गया। शाम के बाद लोगों को धूप से तो राहत मिली लेकिन गर्म हवा की तपिश बरकरार रहने से लोग पसीना पोछते रहे। दिन-रात अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद उड़ गई है, जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed