फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenagers who went out to graze goats met in Varanasi

बकरी चराने निकले किशोर वाराणसी में मिले

Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teenagers who went out to graze goats met in Varanasi
मछलीशहर इलाके के पांच किशोर बुधवार को बकरी चराने निकले थे लेकिन सभी ने एक साथ कमाने के लिए मुम्बई जाने की रणनीति बनाया और बिना किसी को घर पर बताए ही निकल गए। खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि पांचों वाराणसी में हैं। सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने वाराणसी स्टेशन से पांचों को बरामद किया। करीब 12 घंटे के बाद आधी रात को सभी किशोर घर पहुंचे।
विज्ञापन

चक इंग्लिश जोरावर पुरवा के अभिषेक बिंद (17) पुत्र सरजू बिंद, शाहबाज खां (17) पुत्र मुनव्वर, शाहरुख (14) पुत्र सिद्धिक, रिजवान (14) पुत्र इमरान, मुकेश प्रजापति (14) पुत्र रामजीत बुधवार की दोपहर में बकरी लेकर शारदा सहायक बड़ी नहर के किनारे में चराने निकले थे। बकरी चराने के दौरान सभी ने कमाने की बात कहकर परिजनों को बिना बताए मुंबई जाने का प्लान बना लिया। बकरियों को छोड़कर वाराणसी पहुंच गए। बकरियां अपने से घर पहुंच गईं, लेकिन किशोर नहीं पहुंचे तो सभी के परिवार वाले अपने बच्चों की खोजबीन में लग गए। किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। एक साथ पांच किशोरों के लापता होने की सूचना पर कोतवाली से लेकर जिले तक कि पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक, हल्का प्रभारी अखिलेश यादव, सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह व सर्विलांस सेल के विनीत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर खोजबीन करने के लिए कहा। किशोरों में से शाहबाज के पास मोबाइल था उसी नंबर से पुलिस ने सहारा लिया और लोकेशन ट्रैस किया गया तो वाराणसी कैंट स्टेशन का मिला। उसी आधार पर जिले की पुलिस ने कैंट के जीआरपी प्रभारी से संपर्क किया और पांचों किशोरों को बरामद कर लिया गया। ग्राम प्रधान मनोज यादव वाहन लेकर कैंट गए और किशोरों को घर लेकर आए। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed