फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager raped by fufa, police engaged in investigation

किशोरी के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 09 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped by fufa, police engaged in investigation
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे फूफा तथा गांव के युवक ने दुराचार किया। मंगलवार को पिता ने पुत्री के साथ दुराचार की घटना की जानकारी जफराबाद पुलिस को दी। आरोप है कि चार महीने में उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि दुराचार के बाद से बेटी गुमसुम रहने लगी तो संदेह होने पर मां ने पुत्री से उदास रहने का कारण पूछा। मां के सामने बेटी फफककर रो पड़ी। बेटी के साथ दुराचार की घटना की जानकारी होते ही किशोरी के पिता ने गांव के प्रधान के सहयोग से घटना की जानकारी मंगलवार को जफराबाद पुलिस को दी। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने कहा है कि पिछले करीब चार महीने से आजमगढ़ का रहने वाला मेरा सगा बहनोई मेरे यहां घर पर ही रहता था। गांव के एक दूसरे बिरादरी के लड़के के साथ मिलकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मेरी पुत्री गर्भवती भी हो गई थी। उन्होंने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था। घटना की जानकारी होने के बाद जफराबाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष जफराबाद मदनलाल का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed