फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager raped an innocent four year old

Jaunpur News: चार वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

Sat, 17 Feb 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped an innocent four year old
सुरेरी (जौनपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद चार वर्षीय दो चचेरी बहनें अपने मकान के सामने खेल रही थीं। बच्ची की मां हैंडपंप से पानी लेने गई थी। मौका पाकर पड़ोस के ही एक किशोर ने सरसों का फूल का लालच देकर एक मासूम बच्ची को खेत में ले जाकर दुराचार किया। मासूम की हालत बिगड़ने पर किशोर उसे घर के पास छोड़कर भागने लगा। भागते समय गांव की ही एक महिला ने देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान मासूम रक्त स्राव से कराह रही थी। पीड़ित परिजन बृहस्पतिवार की देर शाम मासूम को लेकर सुरेरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची को उपचार के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेरी प्रियंका सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed