फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager dies after colliding with train engine while trying to save girl

Jaunpur News: युवती को बचाने में किशोर की ट्रेन के इंजन से टकराकर मौत

Mon, 25 Nov 2024 04:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after colliding with train engine while trying to save girl
गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में जौनपुर-औड़िहार रेलवे प्रखंड पर एक युवती को बचाने के चक्कर में एक किशोर ट्रेन के इंजन से टकरा गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी अंशिका (14) रविवार को लगभग चार बजे रेलवे लाइन से होते हुए सिर पर पुआल लादकर जा रही थी। उसी दौरान ट्रेन का इंजन तेज रफ्तार से आ रहा था। किशोरी इंजन को नहीं देख पा रही थी। पास में मौजूद किशन गौतम (16) पुत्र रामजीत किशोरी को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। उसने अंशिका को तेज धक्का देकर दूसरी तरफ धकेल दिया। इससे अंशिका बाल-बाल बच गई, लेकिन खुद किशन इंजन की चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशन की मां रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। ग्रामीणों के मुंह से यही निकल रहा था दूसरे की जान बचाने के लिए किशन ने अपनी जान की कुर्बान कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर रवि प्रकाश ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंच गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed