फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत.....

Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by truck
जलालपुर। थाना क्षेत्र के जलालपुर-मडि़याहूं मार्ग पर महरेव गांव के पास बुधवार की शाम सड़क पार रहा किशोर की बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर एक घंटा बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

महरेव गांव निवासी अनूप का 12 वर्षीय पुत्र अफजल घर से सितम सराय की तरफ जा रहा था। वह घर से करीब 100 मीटर आगे बढ़ा, तभी जलालपुर से मडि़याहूं की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए जाम हटवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद छोटा भाई अयान, माता रूबी और पिता अनूप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed