फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager dies after being buried under wall debris

दीवार के मलबे में दबकर किशोरी की मौत

Thu, 26 Sep 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being buried under wall debris
29- सरपतहां क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव में बारिश में ढहा कच्चा मकान । - फोटो : JAUNPUR
दीवार गिरी, मलबे में दबकर किशोरी की मौत
विज्ञापन

सुईथाकला। स्थानीय थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद गांव में बुधवार की सुबह मड़हे की दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी मंगरू गौतम की बारह वर्षीया पुत्री शान्ति बुधवार को मड़हे मे सो रही थी। सुबह साढ़े आठ बजे मड़हे के बगल में स्थित मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर मड़हे पर गिर पड़ी। जिससे किशोरी मलबे में दब गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किशोरी को बाहर निकाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed