फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager crushed by truck, dies

Jaunpur News: किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 28 Dec 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager crushed by truck, dies
सरायख्वाजा के जमालपुर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रक से कुचलकर एक 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को घेरकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी संजय मौर्य पशुपालन का कारोबार करते हैं। उनके भाई की उक्त बाजार के समीप दुकान है। शनिवार की सुबह उनका पुत्र अंश मौर्य (15) गांव में स्थित अपने चाचा की दुकान पर खाना पहुंचाने के लिए साइकिल से निकला था। वह घर से थोड़ी दूर पहुंचा ही था कि तभी जौनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed