फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenage death by crushing tractor

ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत

Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teenage death by crushing tractor
क्षतिग्रस्त बस।
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

  महराजगंज थाना क्षेत्र के हटयारामनाथ गांव के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत से गुस्साए लोगों ने शव को पुलिस को उठाने से रोक दिया था। करीब घंटेभर बाद पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी महेश कुमार पटेल का बेटा प्रशांत कुमार (14) अपने ननिहाल हटियारामनाथ गांव में रहकर पढ़ाई करता था। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय हटियारामनाथ में सातवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार को वह पड़ोसी गांव विझवट के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। उधर से गुजर रहे मिनी राइसमिल में लगा ट्रैक्टर को उसने रोक लिया और उस पर बैठकर नाना के घर जा रहा था। वह चालक के बगल में ट्रैक्टर पर बैठा था। ट्रैक्टर लोहिन्दा सरकारी अस्पताल के के निकट मोड़ पर पहुंचा था तभी प्रशांत टैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। मौके पर पहुची महराजगंज और सुजानगंज की पुलिस को ग्रामीणो ने शव उठाने से रोक दिया। करीब एक घंटे बाद पॉच बजे पहुंचे सीओ बदलापुर दिग्विजय सिंह ने लोगों को समझाया बुझाया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार दोपहर 12:30 बजे हवेली गांव के नंदलाल(35) व हुडार (30) साइकल से सब्जी बेचने बंधवाबाजार जा रहे थे। सामने से बाइक से आ रहे मछलीशहर के आदित्य कुमार (20) व संतोष कुमार (18) जा रहे थे। चौकीखुर्द गांव के पास बाइक और साइकल सवार में टक्कर हो गई। चारों लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। दूसरी घटना जंघई बाजार बाईपास सड़क पर बाबा नगर के पास हुआ। पंजाब से भदोही की तरफ कालीन का धागा लाद कर जा रही डीसीएम ट्रक सड़क पर बने गड्ढे मे जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक पंजाब निवासी राजू (30) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed