फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenage boycott of gay marriage

किशोरियो ने समलैंगिक शादी की जिद छोड़ी

Thu, 01 Aug 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teenage boycott of gay marriage
सुईथाकला। शादी करके संग रहने के लिए घर से भागी सहेलियों ने जिद छोड़ दी और अपने-अपने अभिभावकों के साथ घर चली र्गइं। छह दिन पहले दोनों किशोरियां घर से भाग गई थीं। पुलिस ने मोबाइल काल के आधार पर उनको अयोध्या से बरामद किया। दोनों वहां पति-पत्नी के रूप में रह रही थीं। बुधवार को पुलिस ने उनको दीवानी न्ययालय में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उनका कलमबंद ब्यान दर्ज कराया गया। उनका पक्ष सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने नाबालिग किशोरियों को मां बाप को सौंप दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सुल्तानपुर जिले की अपने रिश्तेदार के घर की किशोरी के साथ घर से निकल गई थी। परिजनों ने पहले खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। पांच दिन पूर्व सरपतहा थाने पर दी गई तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। उनकी काल डिटेल के आधार पर स्थानीय पुलिस ने दोनों किशोरियों को अयोध्या से बरामद कर लिया। थाने लाकर पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो दोनों की कहानी सुनकर पुलिस के होश उड़ गए । दोनों किशोरियों में से एक ने जहां पुरुष की वेशभूषा बना रखी थी। वहीं दूसरी किशोरी लड़की के वेश भूषा में ही थी। थाने में महिला कांस्टेबल ने काफी देरतक दोनों को समझाया बुझाया फर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर 164 के तहत बयान दर्ज कराया। जां से दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed