फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teen dies of electric shock while stealing wire, his friends throw his body in Ganga

Jaunpur News: तार चोरी करते समय करंट से किशोर की मौत, साथियों ने शव गंगा में फेंका

Sun, 07 Sep 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teen dies of electric shock while stealing wire, his friends throw his body in Ganga
जौनपुर/मिर्जापुर। पांच सितंबर की रात खंभे से तार चोरी करते समय करंट से राज चाैहान उर्फ लकी (15) बुरी तरह झुलस गया था। अस्पताल ले जाते समय उसकी माैत हो गई थी। इससे घबराए उसके साथियों ने शव को चुनार बालू घाट छोर पर गंगा में फेंक दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ये कहानी गढ़ी है। इसके बाद जाैनपुर पुलिस किशोर के शव की बरामदगी के लिए आरोपियों को साथ लेकर मिर्जापुर के चुनार पहुंची। अभी तक शव नहीं मिला है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जाैनपुर जिले के रामपुर सोयरी गांव निवासी मां रंगीला देवी ने तहरीर में कहा कि उनका बेटा राज चौहान उर्फ लकी शुक्रवार को गणेश पूजा में जाने के बाद शाम को घर आया था। इसके बाद दोस्त के साथ पार्टी करने के लिए चला गया था। रात दस बजे के बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा। रंगीला देवी ने आकाश सरोज व संदीप पटेल निवासी फूलपुर वाराणसी के अलावा मोनू, सोनू और रोहित पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो किशोर के गायब होने की पूरी कहानी सामने आ गई। जलालपुर थानाध्यक्ष गजानंद चौबे के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लकी सहित वह छह लोग हैं, जो बिजली का तार चोरी करते हैं। पांच सितंबर की रात में लकी ने अपने घर से 100 मीटर दूर एक पाही पर उनके साथ पार्टी की थी। इसके बाद फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित देवमूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज दबथुआ के पीछे तार काटने पहुंचे थे लेकिन लाइन चालू होने के कारण करंट लगने से राज झुलस गया। उसे वाराणसी इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। फंसने के डर से शव को चार पहिया वाहन से चुनार बालू घाट छोर की तरफ पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। मामा सचिन चौहान ने बताया कि अभी तक भांजे का शव नहीं मिला है। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि जौनपुर के किशोर के शव की तलाश में जौनपुर पुलिस आई है। गंगा नदी में शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed