फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Technical expertise is necessary along with scientific research

Jaunpur News: वैज्ञानिक शोध के साथ तकनीकी दक्षता जरूरी

Mon, 07 Oct 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Technical expertise is necessary along with scientific research
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से रविवार को ‘नेक्स्ट जेनरेशन सिक्वेंसिंग एनजीएस’ पर विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सऊदी अरब के रियाद स्थित नाइफ अरब यूनिवर्सिटी ऑफ सिक्योरिटी साइंसेज के जूनियर फोरेंसिक वैज्ञानिक मिर्जा मुदस्सिर हुसैन ने ‘नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग’ के प्रकारों और इसके स्वास्थ्य सेवा, फोरेंसिक विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ तकनीकी दक्षता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों को एनजीएस की नवीनतम तकनीकों और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे कुछ तकनीकी कौशल कोडिंग भाषाएं, डाटा प्रबंधन और विश्लेषण के तरीके भी सीखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेबिनार के संयोजक एवं सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed