फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers submitted a memorandum against the mandatory TET.

Jaunpur News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अध्यापकों ने ज्ञापन सौंपा

Fri, 20 Feb 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers submitted a memorandum against the mandatory TET.
जौनपुर। टीएफआई के बैनर तले जनपद के अधिकांश शिक्षक संगठनों ने बृहस्पतिवार को चरणबद्ध आंदोलन का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बताया कि टेट की अनिवार्यता के आदेश से शिक्षकों में घोर निराशा है। इससे शिक्षक चिंतित एवं आक्रोशित है।
विज्ञापन

संगठनों ने सर्वसम्मति से बताया कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक 22 फरवरी को 2 बजे से 4 बजे तक ट्विटर महाअभियान चलाएंगे। 23 से लेकर 25 फरवरी तक कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। 26 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे। इसके बाद सभी शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव, विशेष बीटीसी संघ के जिलाध्यक्ष राम मूरत यादव, यूटा के जिलाध्यक्ष डॉ हेमंत सिंह, लालसाहब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed