फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers protest against Prerana App

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against Prerana App
जौनपुर। प्रेरणा एप के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर दिनभर परिषदीय शिक्षकों की बुलंद आवाज व हुंकार से गूंजता रहा। एप के विरोध में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बारिश के बावजूद भी धरना स्थल से कोई भी शिक्षक नहीं हटा।
विज्ञापन

एप पर रोक लगाने व बाइस सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर जुटे हजारों की संख्या में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बुलंद आवाज में नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी अनदेखी हुई तो संघ बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में दिन में दस बजे से ही परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं का जमावड़ा शुरू हो गया। लगभग एक घंटे में ही पूरा कलेक्ट्रेट परिसर शिक्षकों के भारी हुजूम से खचाखच भर गया। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि यह एप पूरी तरह शिक्षक विरोधी है। इसके आने से विशेषकर महिला शिक्षकों की निजता का हनन होगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री संजय सिंह ने कहा कि शिक्षक वर्ग पूरी तरह से इस एप के विरोध में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस एप के विरोध में सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर विरोध करें। जिला उपाध्यक्ष राजेश टोनी और सन्तोष सिंह बघेल ने कहा कि सरकार एक सोची समझी साजिश है। संचालन कर रहे संगठन मंत्री अश्विनी सिंह ने कहा कि शिक्षकों के कार्य एवं ब्यवहार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया जाना न्यायोचित नही है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि जिले ही नही प्रदेश का कोई भी शिक्षक इस एप को डाउनलोड नही करेगा। इस मौके पर फौजदार सिंह ‘अखिलेश’ राजेश सिंह मुन्ना, उमेश यादव, सुधीर सिंह, उदय सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सरोज सिंह, डा. हेमंत सिंह, अतुल प्रताप सिंह, सतीश सिंह, अजय सिंह, आलोक रघुबंशी, शैलेंद्र सिंह, राजीव रत्नम तिवारी, संजय सिंह केराकत, डा.अभिषेक सिंह, धीरज कश्यप, भूपेश सिंह, राम सिंह राव, राजीव मणि त्रिपाठी, दिवाकर चौहान, दिनेश प्रताप सिंह, डा. गिरीश, डा. सतीश पाठक, सर्वजीत श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह लोहिया, धीरेंद्र यादव, मुन्नालाल यादव, प्रशांत पांडेय, राम कृपाल यादव, राकेश कुमार, सर्वजीत , अवन्तिका सिंह, प्रतिभा सिंह, अंकिता सिंह, नीतू, रेखा यादव, ज्योति, बन्दना सरकार, मीरा, अंजू, प्रीति, रीना, विभा, ऋचा, साधना विन्द, सौम्या, निशा मिश्रा, बबिता, धानमनी, इन्द्रकला, ममता श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, सीमा चौबे, रागिनी सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed