फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers gave a memorandum to Badalpur MLA against the merger

Jaunpur News: मर्जर के खिलाफ शिक्षकों ने बदलापुर विधायक को दिया ज्ञापन

Fri, 11 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers gave a memorandum to Badalpur MLA against the merger
परिषदीय विद्यालयों में कम छात्र संख्या को आधार मानकर विद्यालयों के किए जा रहे मर्जर के विरोध में प्रांतीय उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का अभियान जारी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह व तहसील प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष बक्शा सरोज सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शिक्षक पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से पेयरिंग की कार्यवाही को शिक्षा के अधिकार कानून का हनन बताया है। विधायक को अवगत कराया कि इस अदेश से सबसे ज्यादा प्रभावित हमारे गांव के गरीब घरों की बेटियां हो रही हैं जिनका विद्यालय बंद कर उन्हें दूर दूसरे गांव के विद्यालय में पढ़ने जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार को भी छीना जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करना उसका मौलिक अधिकार है। इस अवसर पर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि पेयरिंग मुद्दे को उचित मंच पर उठाएंगे जिससे समस्या का समाधान सुगम हो सके। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विद्यालय पेयरिंग के शासन के तानाशाही पूर्ण आदेश के खिलाफ हमारा प्रांतीय नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय तिवारी व प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह व जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में निरंतर आंदोलनरत है, जिसके तहत विगत 27 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा गया था। आंदोलन के दूसरे चरण में तीन जुलाई से 15 जुलाई तक सभी जनप्रतिनिधियों को पेयरिंग के विरोध में ज्ञापन देकर इसको निरस्त करने के लिए समर्थन लेने का अभियान चल रहा है, उसी कड़ी में आज विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर संरक्षक शैलेंद्र सिंह, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह, जिला प्रचार मंत्री सुनील प्रजापति, ब्लॉक मंत्री संतोष उपाध्याय, उपेंद्र उपाध्याय, मनोज सिंह, सहोदरपुर जिला मंत्री मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed