फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers demonstrated demanding payment of salary

Jaunpur News: वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jun 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated demanding payment of salary
जौनपुर। तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान कराने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट के जनपदीय कार्यकारिणी ने प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय के सामने धरना दिया। न्यायालय के आदेश के बाद वेतन का भुगतान नहीं किए जाने पर चिंता जताई।
विज्ञापन

शिक्षक संक्ष के संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि डीआईओएस न्यायालय के आदेश के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं कर रहे हैं। न्यायालय द्वारा जनपद के तदर्थ शिक्षकों को सेवा में बनाए रखते हुए वेतन भुगतान का आदेश किया है। इस धरने के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक को चेतावनी दी जा रही है। यदि इन शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं किया तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक को वेतन भुगतान करना पड़ेगा। यदि वह भुगतान नहीं करते हैं तो उन्हें कार्यालय में बैठने नहीं दिया जाएगा। मंडलीय अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि वेतन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, दिलीप कुमार सिंह, संतोष सिंह, हसन सईद, बीरेंद्र सिंह आदि शिक्षक नेता शामिल रहे। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तेरस यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed