फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers and students burnt the effigy of Pakistan in protest against the terrorist incident

Jaunpur News: आतंकी घटना के विरोध में शिक्षकों और छात्रों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Sun, 27 Apr 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students burnt the effigy of Pakistan in protest against the terrorist incident
जौनपुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को शिक्षक और छात्रों ने शनिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान का पुतला फूंककर घटना की निंदा की। हाथ में बैनर और तख्ती पर लिखे नारे के साथ शहर का भ्रमण किया। प्रदर्शन में व्यापारी भी शामिल हुए।सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल मैदान से जौनपुर जंक्शन तक आक्रोश रैली निकाल कर घटना पर विरोध जताया। नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेशचंद्र सिंह के संयोजन में विद्यालय के अलावा राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कालेज, मोहम्मद हसन इंटर कालेज, साजिदा गर्ल्स इंटर काॅलेज, जीजीआईसी, अशोक इंटर काॅलेज हरखपुर के छात्र शामिल रहे। प्रधानाचार्य रमेश के साथ शिक्षकों ने नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सिंह, संजय चौबे, जितेन्द्र मौर्य, शकीला बानो, मोहम्मद आजम आदि ने ज्ञापन सौंपा। रैली को जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह,उदय सिंह, जिला प्रचारक रजत, जयप्रकाश सिंह, सलमान शेख आदि ने संबोधित किया। उधर, जौनपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले सीबीएसई स्कूल्स के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रबंधकों ने आतंकवाद मुर्दाबाद नारों के साथ मियांपुर तिराहे से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद कलेक्ट्रेट में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के सामने आतंकवाद का पुतला दहन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम सौंपा। घटना के दोषियों सजा देने की मांग की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, डॉ. सीडी सिंह, सूर्यांश प्रकाश सिंह, डा. रुचि शर्मा, डॉ अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, मनीष चन्द्रा, डॉ. पंकज सिंह आदि उपस्थिति रहे। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लोक क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। नगर के कोतवाली चौराहे से सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क तक मार्च में व्यापारियों और खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक एवं व्यापारी नेता संजीव साहू ने कहा कि सरकार से मांग है कि घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। सुनील चौरसिया, अखिलेश जायसवाल, तबरेज अंसार, राजेश यादव, मोहित, मनोज, सुभाष, अवधेश श्रीवास्तव, राजेश, मनोज, शाहिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed