जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को टीडी कालेज में कैंप लगाकर शिक्षक और कर्मचारियों की कोरोना जांच हुई। स्वास्थ्य टीम ने कालेज के 65 शिक्षक और कर्मचारियों की जांच की। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिला चिकित्सालय की टीम ने डॉ. युसुफ सईद के नेतृत्व में अम्ब्रीश कुमार दुबे प्रयोगशाला सहायक, कमलेश यादव, लैब टेक्निशियन एवं सूरज सिंह ने कालेज के बलरामपुर हाल में प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की कोरोना जांच की। इसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली। जांच के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह, डॉ. राजीव प्रकाश सिंह, डॉ. दल सिंगार सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. आरएन ओझा, डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, डॉ. हिमांशु सिंह, शक्ति प्रकाश सिंह, उमेश सिंह, विजय कुमार मौर्या, दिलीप कुमार सिंह, उषा सिंह, चंद्र प्रकाश गिरि आदि मौजूद रहे।