फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher suspended, students jammed

शिक्षिका निलंबित,छात्रों ने लगाया जाम

Fri, 17 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended, students jammed
मडि़याहूं। कंपोजिट विद्यालय कटघर रामनगर में तैनात शिक्षिका सुनीता का कार्य में लापरवाही बरतने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने निलंबित कर दिया था। निलंबन का आदेश शुक्रवार को शिक्षिका सुनीता को जैसे ही प्राप्त हुआ, वैसे ही विद्यालय में पढ़ रहे छात्र सड़क पर उतर कर सड़क जाम कर दिए। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका द्वारा बच्चों को उकसाकर सड़क जाम कराया गया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मडि़याहूं मनोज कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुधा वर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी मडि़याहूं मनोज कुमार यादव ने प्रधानाध्यापक और निलंबित शिक्षिका को सुचारू रूप से पठन-पाठन कराने का निर्देश दिया। निलंबित शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुधा वर्मा ने कुछ कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed