{"_id":"6030e83f8ebc3ee907507c0a","slug":"teacher-ran-away-with-his-student-of-class-six-girl-in-jaunpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छात्रा को पढ़ाते-पढ़ाते ले भागा गुरू, पिता ने कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छात्रा को पढ़ाते-पढ़ाते ले भागा गुरू, पिता ने कराया मुकदमा
Sat, 20 Feb 2021 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक शिक्षक 11 साल की छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में पिता ने छात्रा के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि टीचर उसे पढ़ाता भी था। उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीया छात्रा को उसको पढ़ाने वाला गुरू (शिक्षक) भगा ले गया। इस मामले में छात्रा के पिता द्वारा शिक्षक के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
छात्रा गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती थी। गुरुवार की देर रात छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन करने के बाद भी जब नहीं मिली तो छात्रा के पिता ने स्कूल के एक बंगाली टीचर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन