{"_id":"613504ca8ebc3efd847b374a","slug":"teacher-develops-creativity-in-students-prof-kirti-singh-jaunpur-news-vns609921968","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक विद्यार्थियों में विकसित करता है सृजन क्षमता: प्रो. कीर्ति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक विद्यार्थियों में विकसित करता है सृजन क्षमता: प्रो. कीर्ति सिंह
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षाविद डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती रविवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। पूविवि के आर्यभट्ट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो.कीर्ति सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है कि बीएचयू में पढ़ाई के दौरान सर्वपल्ली राधाकृष्णन को देखने और खेल प्रतियोगिता में उनके हाथों पुरस्कार पाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि माता- पिता जन्म देते है और शिक्षक जीना सिखाता है। कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि शिक्षक कुम्हार होता है जो विद्यार्थी को एक आकार देता है। शिक्षकों को सदैव अपने विद्यार्थियों में सृजन क्षमता को विकसित करते रहना चाहिए। संयोजक प्रो मानस पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. काशी नाथ सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एफओ संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, एसडीएम अमिताभ यादव,शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह ने मौजूद रहे। संचालन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव प्रकाश सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. वंदना राय, प्रो. राम नारायण,प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. देवराज, डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी, राहुल सिंह, राकेश यादव, डॉ. जगदेव, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. मनोज वत्स, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव समेत समस्त उपस्थित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में लायंस क्लब क्षितिज की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य कैप्टन (डा.) अखिलेश्वर शुक्ला रहे। संस्थाध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने शिक्षक डा. संतोष कुमार पांडेय, डा. श्याम सुंदर उपाध्याय, डा. मनोज वत्स, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त रीडर डा.धनंजय सिंह को सम्मानित किया। संचालन संजय गुप्ता ने किया। सुजानगंज के फरीदाबाद स्थित जूनियर हाई स्कूल स्व. रणधीर सिंह की स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह ने की। 101 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित राम आश्चर्य दुबे को अंगवस्त्रम भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया। संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लल्लन उपाध्याय ने किया।
जलालपुर: बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान एवं आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज छितौना दूबेपुर में रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर अवकाश प्राप्त एवं वर्तमान शिक्षकों को मेमोंट व अंगवस्त्रम देकर मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक व चेयरमैन डा. विनोद कुमार कन्नौजिया ने स्वागत किया। बयालसी इंटर कालेज में अवकास प्राप्त शिक्षक अरविंद सिंह का प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने अंगवस्त्रम गीता पुस्तक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लायन्स क्लब सूरज की ओर से शिक्षक दिवस पर रचना विशेष विद्यालय प्रांगण में डा. अजय कुमार दूबे, अरविन्द कुमार मौर्य, मतिउल्लाह, रविन्द्रनाथ राय तथा रेनू त्रिपाठी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
.....
जिले के नोडल अधिकारी ने 105 शिक्षकों को किया सम्मानित
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 105 शिक्षकों को को सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ. विभा शुक्ल, डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य जेपी पाठक, मीरपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मनोज सिंह आदि को अंग वस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी व सीडीओ अनुपम शुक्ल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
संचालन एआरपी सुशील उपाध्याय तथा मिशन शक्ति अवार्डी प्रीति श्रीवास्तव ने किया। माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में बीआरपी इंटर कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई।