फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TD College has become the center of education and knowledge in the entire state

Jaunpur News: टीडी कॉलेज पूरे प्रदेश में बना शिक्षा और ज्ञान का केंद्र

Sat, 28 Feb 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
TD College has become the center of education and knowledge in the entire state
टीडी कालेज के संस्थापक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। कालेज - फोटो : 1
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को संस्थापक दिवस समारोह मनाया गया। उपस्थित लोगों ने संस्थापक ठाकुर तिलकधारी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि टीडी कॉलेज आज पूरे प्रदेश में शिक्षा और ज्ञान का केंद्र बना हुआ है। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि ठाकुर तिलकधारी सिंह ने उस दौर में शिक्षा की नींव रखी जब संसाधन नगण्य थे। आज यह महाविद्यालय न केवल जौनपुर नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए ज्ञान का केंद्र बना हुआ है। नई शिक्षा नीति के दौर में टी डी कॉलेज के छात्र अपनी जड़ों से जुड़कर वैश्विक पहचान बना रहे हैं। अध्यक्षता कर रहे दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति प्रो. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्थान तिलकधारी सिंह के सपने को पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा कर रहा है। उन्होंने संस्थापक के आदर्शों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राध्यापकों, मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह, संस्थापक परिवार के सदस्य श्रीप्रकाश सिंह ने कॉलेज के गौरवशाली इतिहास और इसकी विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व समारोह के प्रारम्भ में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुलगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने महाविद्यालय के गौरव और आपसी समन्वय की भावना का उल्लेख करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed