फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Take special care of quality; Executive organization: District Officer

गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें कार्यदायी संस्था: जिलाअधिकारी

Fri, 16 Sep 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Take special care of quality; Executive organization: District Officer
धर्मापुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत में चल रहे जल जीवन मिशन कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निगम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जल निगम के एक्सईएन राजेश गुप्ता ने बताया कि धर्मापुर में 17 किलोमीटर दूरी तक पाइप बिछाई जा चुकी है। इसमेें 661 के सापेक्ष 375 लोगों को कनेक्शन दे दिया गया है। मिशन के तहत प्रत्येक घर से 50 रुपये महीना शुल्क लिया जाएगा। हालांकि सभी को योजना के तहत कनेक्शन निशुल्क दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कनेक्शन की संख्या बढ़ायी जाए। उन्होंने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि मजदूर, मशीनों की संख्या बढ़ाकर तेज गति से कार्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्रामीणों से वार्ता कर योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ने बगल में बने स्टोर रूम को तुड़वा कर नई टंकी बनाए जाने का डीपीआर बनाने का निर्देश दिया। 35 मिनट जिलाधिकारी ने परियोजना से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंदर कुमार, केके तिवारी, जेई जल निगम विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed