फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tablet missing from the trunk of the principal's bike

Jaunpur News: प्रधानाध्यापक के बाइक की डिग्गी से टैबलेट गायब

Sat, 18 May 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Tablet missing from the trunk of the principal's bike
महराजगंज। कंपोजिट विद्यालय सराय त्रिलोकी के प्रधानाध्यापक के बाइक की डिग्गी से टैबलेट गायब हो गया। प्रधानाध्यापक बृहस्पतिवार को विद्यालय में बन रहे चारदीवारी और गेट निर्माण कार्य को देखने अपने बाइक से गए थे। किसी ने बाइक की डिग्गी में रखा टैबलेट पर हाथ साफ कर दिया। शिक्षक ने 112 नंबर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय सराय त्रिलोकी में चारदीवारी और गेट का निर्माण कार्य चल रहा था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मनीष कुमार सिंह का आरोप है कि वह चारदीवारी और गेट निर्माण के कार्य की देखरेख के लिए विद्यालय गए थे। अपनी बाइक को विद्यालय परिसर में खड़ा किए थे। मेन गेट लगाते समय मजदूरों ने बाइक को बाहर निकालकर खड़ा कर दिया। जब बाहर निकले तो देखा कि बाइक की डिग्गी का चेन खुला था, टैबलेट गायब था। इस बाबत बदलापुर थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली, उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed