{"_id":"6830b82f3be73cc1c406274d","slug":"symptoms-of-chicken-pox-found-in-six-people-of-manihangovindpur-village-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-134735-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मनिहांगोविंदपुर गांव के छह लोगों में मिले चिकन पाॅक्स के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मनिहांगोविंदपुर गांव के छह लोगों में मिले चिकन पाॅक्स के लक्षण
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर विकास खंड के मनिहांगोविंदपुर गांव में चिकनपाॅक्स के लक्षण मिले हैं। चिह्नित लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इसकी जानकारी सीएमओ को दे दी गई है।
गर्मी बढ़ने के बाद त्वचा रोगों में इजाफा हो जाता है। ऐसे में संक्रमण तेजी से फैलाता है। एक सप्ताह पूर्व मुंबई से एक परिवार के आयुषी गौड़ और आयुष गौड़ गांव आए हैं। अचानक शरीर में खुजली और दाने निकल गए। दोनों के परिजनों ने उन्हें कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाकर जांच कराई। लक्षण देख कर सीएचओ प्रियंका वर्मा ने दवा दी और जानकारी सीएमओ ऑफिस पर दे दी। सूचना मिलने पर मनिहागोविंदपुर गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंच गई। जब जांच शुरू की तब गांव के रहने वाले गणेश, संध्या राजभर, अंश राजभर और बसंत लाल राजभर में भी इसके लक्षण मिले। स्वास्थ्य टीम सभी के खून के नमूने ले कर लौट आई। ब्लड को जांच के लिए बीएचयू भेज दिया गया। गांव में फैल रहे संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रखे हुए है। सीएचओ प्रियंका वर्मा ने बताया कि गांव के और लोगो की जांच की जाएगी। ताकि सभी का समय से इलाज किया जा सके।