फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Symbolic check of subsidy given to 12 Ujjwala beneficiaries

Jaunpur News: 12 उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी का दिया प्रतिकात्मक चेक

Fri, 10 Nov 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Symbolic check of subsidy given to 12 Ujjwala beneficiaries
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर रिफिल गैस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण को सुना गया। जिसके बाद शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपस्थित 150 उज्ज्वला लाभार्थियों को योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक 12 लाभार्थियों को प्रदान किया। जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया है कि इस योजना के प्रथम चरण नवंबर व दिसंबर में उज्ज्वला लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर रिफिल प्रदान किया जाएगा, जिनके बैंक खाते से आधार लिंक व आधार प्रमाणीकरण होगा। उन्हीं लाभार्थियों को यह सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed