फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Swimming pool will be built in the stadium, athletes will run on synthetic track

स्टेडियम में बनेगा स्वीमिंग पूल, सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ेंगे एथलीट

Wed, 17 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Swimming pool will be built in the stadium, athletes will run on synthetic track
जौनपुर। संसाधनों के अभाव में दम तोड़ती खेल प्रतिभाओं के लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में जल्द ही कई खेलों के लिए सुविधाएं मिलेंगी। चार सौ मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनेगा तो तैराकी के लिए स्वीमिंग पूल का भी निर्माण होगा। बहुद्देशीय हाल में वॉलीबाल, बैडमिंटन, सहित कई खेल हो सकेंगे। खेल विभाग ने इसके लिए 31 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें पहले चरण में छह करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल चुकी है। इस धनराशि से जल्द ही स्टेडियम के पुनरोद्धार और नवीनीकरण कार्य की शुरुआत हो जाएगी। माना जा रहा है कि इन सुविधाओं के बाद जिले में खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले के युवाओं का खेलों से गहरा लगाव रहा है। हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल सहित कई खेलों वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इन सबके बावजूद उन्हें अच्छे मैदान और अनुकूल माहौल की कमी सालती रही है। जिला मुख्यालय पर भी ऐसे मैदान की व्यवस्था नहीं है, जिसमें कई खेल हो सकें। मौजूदा सरकार खेलों के विकास पर विशेष जोर दे रही है। प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री व सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव की पहल पर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के विस्तार की रुपरेखा तैयार की गई है। इसमें स्टेडियम के पुनरोद्धार से लेकर नई खेल सुविधाओं का विकास शामिल है। इसके लिए खेल विभाग की ओर से तीन प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। कुल 31 करोड़ के तीन प्रस्तावों में स्वीमिंग पूल, सिंथेटिक ट्रैक से लेकर बहुद्देशीय हाल निर्माण सहित कई अन्य कार्य शामिल हैं। पहले चरण में शासन ने छह करोड़ की धनराशि स्वीकृति कर दी है। इस धनराशि से पुनरोद्धार, बाउंड्री का उच्चीकरण, दर्शक दीर्घा का नवीनीकरण सहित अन्य कार्य होंगे। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य आरंभ कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल का दूसरा बड़ा स्टेडियम
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के विस्तार के लिए भेजे गए 31 करोड़ के प्रस्तावों पर गौर करें तो इसमें 6.18 करोड़ से पुनरोद्धार, बाउंड्री का उच्चीकरण, दर्शक दीर्घा का नवीनीकरण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इसके अलावा करीब दस करोड़ से बहुद्देशीय क्रीड़ा संकुल और आठ करोड़ से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तरणताल बनाया जाएगा। चार सौ मीटर लंबे सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर 7.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्रस्ताव खेलो इंडिया योजना के तहत तैयार किए गए हैं, जिसे प्रदेश स्तर से मंजूरी भी मिल चुकी है। इन सुविधाओं के जौनपुर का स्टेडियम पूर्वांचल का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। अभी वाराणसी के सिगरा स्टेडियम विभिन्न खेलों की सुविधाएं एक साथ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम के पुनरोद्धार व अन्य खेल सुविधाओं के विकास के लिए कुल 31 करोड़ के तीन प्रस्तावों का आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया है। इसमें छह करोड़ की कार्ययोजना के लिए धन स्वीकृत हो चुका है। अन्य दोनों प्रस्तावों को भी विभागीय मंत्री की पहल पर शासन से मंजूरी मिल गई है। केंद्र से हरी झंडी मिलने की भी पूरी उम्मीद है। इन सुविधाओं के बाद जिले में खेलों का विकास होगा। -अतुल सिन्हा, जिला क्रीडा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed