फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Swarnima became a police officer for a day

Jaunpur News: स्वर्णिमा एक दिन की बनीं थानेदार

Thu, 30 Oct 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Swarnima became a police officer for a day
जफराबाद एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा। संवाद
जफराबाद। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बुधवार को 12 वीं की छात्रा स्वर्णिमा यादव को एक दिन के लिए जफराबाद थाने का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान स्वर्णिमा यादव ने शिकायतें सुनीं और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

जफराबाद के थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि एक शिकायत अनिता निवासी सुल्तानपुर का पारिवारिक प्रताड़ना की आई। इसमें स्वर्णिमा ने हलका प्रभारी से कहा कि मौके पर जाकर जांचकर उचित कार्रवाई करें। दूसरा प्रार्थना पत्र जमीन से संबंधित अनिता निवासी लाड़नपुर का रहा। स्वर्णिमा ने थाना गेट के सामने चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोका। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और पल्सर गाड़ी बिना हेलमेट चलाने और कागजात न मिलने पर 2000 रुपये का ऑनलाइन चालान किया। जफराबाद के थानाअध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत आत्म विश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर चौकी प्रभारी जफराबाद राधेश्याम सिंह, अम्बेश सिंह, दयाशंकर पांडेय, प्रज्ञा सिंह, सीमा गुप्ता प्रीति खरवार आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed