फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Swami Rambhadracharya in Jaunpur said development of the country is possible only through innovation

जौनपुर: पुरातन छात्र समागम में पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य, बोले- नवाचार से ही देश का विकास संभव

Wed, 10 Feb 2021 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Swami Rambhadracharya in Jaunpur said development of the country is possible only through innovation
सुजानगंज के गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय में जगत गुरु राम भद्राचार्य का सम्मान करते प्राचार्य ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर जनपद के सुजानगंज स्थित श्री गौरी शंकर संस्कृत महाविद्यालय में मंगलवार की देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज सहित महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर सरकारी पदों पर आसीन इंदुप्रकाश, सविता पाल, अभिषेक, उमेश तिवारी, ज्ञानेंद्र आदि पुरातन छात्रों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि इस विद्यालय में मेरी प्रारंभिक शिक्षा हुई है। इसलिए यह भूमि मेरे लिए पूज्यनीय है। आज मुझे अपने विद्या, विद्यालय और गुरु पर स्वाभिमान है। इस विद्यालय की ही देन है कि आज मैं यहां तक पहुंच सका हूं। अपनी सोच में हमेशा नवीनता लानी चाहिए। नवाचार से ही देश का और खुद का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी 217वां पुस्तक लिख रहा हूं, जबकि संस्कृत में तीन और हिंदी में दो महाकाव्य लिखा हूं। अध्यक्षता दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रोय़ोगेश चंद्र दुबे व संचालन प्रो. रामसेवक दुबे ने किया। इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. विनय त्रिपाठी, इंदु प्रकाश त्रिपाठी, लाल बिहारी तिवारी, आचार्य माधव प्रसाद द्विवेदी, राम मनोहर तिवारी, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed