फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   suspension of a teacher then order to deduct 25's salary

एक अध्यापक के निलंबन तो 25 के वेतन काटने का आदेश

Mon, 18 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
suspension of a teacher then order to deduct 25's salary
जौनपुर। शासन के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण की। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर 25 अध्यापकों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया वहीं एक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया। स्कूल से अध्यापक के लगातार अनुपस्थित रहने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शासन के निर्देश पर विद्यालयों के सघन निरीक्षण के लिए टीम गठित की गई थी। सोमवार को बरसठी विकास खंड के सभी विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा एप के माध्यम से कराया गया, निरीक्षण के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी और समस्त जिला समन्वयक लगाए गए थे। निरीक्षण में मुख्य रूप से अध्यापकों की उपस्थिति निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रयास एमडीएम संचालन ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य एवं अन्य विभागीय योजनाओं का मूल्यांकन किया गया। प्राथमिक विद्यालय काशीपुर सहायक अध्यापक हरि शंकर यादव सोमवार को भी अनुपस्थित मिले। जांच में पता चला कि वे 16 और 18 जुलाई को अनुपस्थित रहे। इसके अलावा प्रधान, छात्र और स्टाफ द्वारा बताया कि वे कभी नहीं आते हैं। 25 अध्यापकों के वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। साथ ही 15 अध्यापकों को आदेशों के अवहेलना में स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसके अलावा एक विद्यालय में लगातार सहायक अध्यापक के अनुपस्थित रहने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed