फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspended CMS sacked on charges of black marketing and illegal recovery of drugs

Jaunpur News: दवाओं की कालाबाजारी व अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीएमएस बर्खास्त

Sat, 22 Apr 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Suspended CMS sacked on charges of black marketing and illegal recovery of drugs
जौनपुर। सरकारी दवाओं की कालाबाजारी करने, अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के आरोप में जौनपुर जिला चिकित्सालय के निलंबित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल शर्मा को उप मुख्यमंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। इसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके सार्वजनिक की है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने ही सितंबर महीने में डॉ. शर्मा को निलंबित किया था। उस समय तीन फार्मासिस्टों पर भी गाज गिरी थी, जिन्हें पुलिस ने बाद में गिरफ्तार भी किया। सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा पर एक उपचारिका को अश्लील संदेश भेजने का मामला सामने आया था। जिला पुरुष चिकित्सालय में काम करने वाली महिला की शिकायत की जांच में पहली नजर में सीएमएस पर लगे आरोप सही पाए गए थे। उन पर भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं। रिश्वत लेकर मानक से अधिक पैरामेडिकल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने और भर्ती करने का आरोप लगा। कर्मचारियों और चिकित्सा अधिकारियों के मानसिक शोषण के भी आरोप लगे थे। जिला अस्पताल में सीएमएस के पद पर तैनाती के दौरान दवाओं की कालाबाजारी के भी आरोप लग रहे थे। ऐसे में जून 2022 में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने करंजकला ब्लॉक के सामने प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी संख्या में सरकारी दवाइयां बरामद की थी। इस मामले में हिमांशु नागपाल की तरफ से जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी उसमें सीएमएस पर दायित्वों का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगा था। उन्हीं मामलों की विस्तृत जांच हुई तो अब बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि इस संबंध में डीएम कैंप कार्यालय में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। शायद उप मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed