फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suraj ran three kilometers fastest, Rahul beat Ankur

सूरज तीन किलोमीटर सबसे तेज दौड़ा, राहुल ने अंकुर को पटका

Thu, 13 Feb 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Suraj ran three kilometers fastest, Rahul beat Ankur
35- महराजगंज क्षेत्र के चरियाहीं स्थित ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में कुश्ती लड़ते ? - फोटो : JAUNPUR
राजाबाजार। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से चरियाही के ग्रामीण स्टेडियम में कराई गई ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड में राज सिंह प्रथम, चेती के बेदान्ती गिरी दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रीति शर्मा प्रथम और द्वितीय स्थान पर सृष्टि यादव रही। जूनियर टीम में सतीश यादव पहला और शिवम को दूसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में वेदांती गिरी को पहला, आशीष यादव को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में पूर्णिमा यादव को पहला, आकांक्षा को दूसरा स्थान मिला। 800 मीटर की दौड मे बैहारी के आशीष कुमार यादव को पहला, सूरज सोनकर को दूसरा स्थान मिला। 1500 मीटर दौड में आशीष कुमार ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर अमित सिंह रहे। 3000 मीटर दौड में कोबा के सूरज सोनकर पहले दूसरे स्थान पर बसहरा कला के अमित सिंह रहे।
विज्ञापन

60 किग्रा भार वर्ग कुश्ती में चरियाही के राहुल यादव ने डेल्हूपुर के अंकुर यादव को पटखनी दी। 58 किलो में रसिकापुर के अभिषेक ने शिवम को हराया, 54 किलो में शनि यादव ने पंडित निषाद को पटखनी दी। बालिका टीम कवड्डी उमरी कला की बालिकाओं ने चरियाही को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालको ने कवड्डी खेल में चरियाही ने गद्दोपुर को हराया। वेटलिफ्टिंग में 110 किलोग्राम का वजन उठाकर राजपुर रूखार के पंकज यादव ने बाजी मारी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अ़धिकारी शास्त्राजीत यादव की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।
जलालपुर ग्रामीण स्टेडियम बनपुरवा में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, कुश्ती,वालीबाल आदि का आयोजन किया गया। द्घाटन बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शिव कुमार निषाद तथा बालिका वर्ग में संध्या ने बाजी मारी। 300 मीटर में रतन निषाद उदपुर ने प्रथम व राघवेंद्र यादव ने द्वितीय, 400 मीटर में शिवकुमार ने प्रथम व राजबहादुर यादव ने द्वितीय,1500 मीटर रेस में राघवेंद्र ने प्रथम व विवेकानंद ने द्वितीय स्थान पाया।
कबड्डी बालक वर्ग में भाऊपुर प्रथम व मझगवां कला द्वितीय रहा। कुश्ती 50 किलोग्राम भार में विकास यादव मठिया ने प्रथम व राहुल बनपुरवा द्वितीय, 55 किलोग्राम में यादवेश यादव मठिया ने प्रथम व मुकेश ककरहिया ने द्वितीय,66 किलोग्राम में अवशेष यादव छतरीपुर ने प्रथम व अजयेंद्र यादव खुटहना द्वितीय स्थान रहे। वालीबाल में त्रिलोचन प्रथम व बनपुरवा की टीम द्वितीय रही। बालिका वर्ग के 400 व 800 मीटर रेस में सेजल यादव व संध्या क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहा।

कबड्डी में मठिया प्रथम व बनपुरवा की टीम द्वितीय रही।प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने 1500 मीटर रेस को भिसिल बजाकर किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रबंधक अच्छेलाल यादव ने पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अरबिंद कुमार अस्थाना,बीईओ धर्मापुर दिलीप कुमार, एडीओ रत्नेश सिंह, पंचमलाल यादव,विकास यादव, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed