फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suraj died due to drowning

डूबने से हुई थी सूरज की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Mon, 26 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Suraj died due to drowning
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र खर्गसेनपुर गांव में कुएं में मिले सूरज बिंद के शव का पोस्टमार्टम आने के बाद पुलिस ने दावा किया है कि उसकी मौत डूबने से हुई है। हालांकि उसके चेहरे पर चोट के निशान के चलते परिवार वालों के गले यह बात नहीं उतर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीओ का कहना है कि जांच में अगर हत्या की कोई पु स्टि होती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खर्गसेनपुर गांव निवासी छोटेलाल बिंद का 20 वर्षीय पुत्र सूरज बिंद 19 अप्रैल की रात से लापता था। वह रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए गया था। अगले दिन सुबह वह बिस्तर पर नहीं मिला तो परिवार वाले हैरान रह गए। काफी खोजबीन किया पर उसका पता नही चला। 20 अप्रैल की शाम को केराकत कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस और परिजन खोजबीन में ही लगे थे तभी शनिवार को दोपहर खेत से भूसा लेकर गुजर रही महिलाओं को कुएं से उठ रही दुर्गंध महसूस हुई। करीब से जाकर देखा तो कुएं में युवक का शव उतराया था। महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान सूरज के रूप में हुई। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक का मोबाइल फोन उसकी पैंट की जेब में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सीओ केराकत शुभम तोडी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सूरज की मौत डूबने से हुई है। फिर भी पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर भी छानबीन कर रही है। छानबीन में अगर सूरज की मौत का कारण कुछ और मिला तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed