फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Supporters demonstrated against unemployment and privatization

बेरोजगारी और निजीकरण के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Supporters demonstrated against unemployment and privatization
बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में डीएम दनेश कुमार सिंह को पत्रक सौंपते सपा ने? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बेरोजगारी, निजीकरण सहित अन्य मुद्दों पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पुलिस से उनकी हल्की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अगनू मौर्य, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवजीउत, कौशल यादव, रजनीश मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार को युवा विरोधी बताया। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश तो उनकी नोकझोंक होने लगी। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल को डीएम के पास भेजा गया, जिसने ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में इस वक्त पिछले 45 वर्षों के सबसे उच्चतम स्तर पर बेरोजगारी है। छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति, छात्रवृत्ति न देकर सरकार गरीब पिछड़ों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश रच रही है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण और पदों की कमी की जा रही है। महत्वपूर्ण सरकारी नियोक्ताओं को बेचने और उसका निजीकरण निंदनीय है। बीएड व अन्य पाठ्यक्रमों में एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के निशुल्क प्रवेश पर लगाई गई रोक गैर संवैधानिक है। प्रदर्शन में दिलीप प्रजापति, प्रमोद यादव, राजवीर यादव, युवराज सोनकर, लालू वनवासी, रजनीश यादव, जियालाल, मनीष गौतम, राजकुमार कन्नौजिया, संदीप सोनकर, राहुल, विशाल गुप्ता, शिवा माली, विनय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed