फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sun started bothering, mercury started rising

Jaunpur News: बेहाल करने लगी धूप, चढ़ने लगा पारा

Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sun started bothering, mercury started rising
जौनपुर। कई दिनों तक आंधी-बारिश के बाद अब फिर से गर्मी सताने लगी है। पिछले तीन दिनों से तेज धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। घर के अंदर उमस तो सड़क पर धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। लोग सिर चेरा ढककर और गमछा बांधकर चलते दिखे। रविवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। बीते दिनों हुई बारिश होने से लोगों को राहत तो मिल गई थी, लेकिन अब फिर तेज धूप लोगों को बेहाल करने लगी है। रविवार को तेज धूप और उसम से लोग परेशान रहे। पंखे-कूलर दिन भर चलते रहे। घर में उमस तो बाहर तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। तीन दिनों से हवाएं गर्म व शुष्क होती जा रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव होने से मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक यादव का कहना है कि बारिश के बाद तेज धूप खतरनाक होती है। इससे स्वास्थ्य बिगड़ता है। खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed