फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Summer special trains are running late by 4 to 10 hours

Jaunpur News: चार से 10 घंटे देर से चल रहीं गर्मी विशेष ट्रेनें

Tue, 10 Jun 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Summer special trains are running late by 4 to 10 hours
जौनपुर। गर्मी की छुट्टियों को लेकर ट्रेन में आरक्षण की मारामारी के चलते रेलवे ने गर्मी विशेष ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन ये ट्रेनें चार से 10 घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सुविधा मिलने के बजाया भारी असुविधाा का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की छुट्टी व शादी विवाह समारोह के चलते रेलवे स्टेशनों पर लोगों का आवागमन बढ़ा है। यात्रियों को सहूलियत मिले इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से जौनपुर से होकर दिल्ली मुंबई के लिए करीब पांच जोड़ी गर्मी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेनों में मऊ से मुंबई के लिए टीचर स्पेशल ट्रेन, मऊ से मुंबई एलटीटी, छपरा से एलटीटी, मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार, बलिया से आनंद विहार, गाजीपुर से पूना तक गर्मी स्पेशल ट्रेन अलग-अलग दिन संचालन हो रहा है। यह ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गर्मी स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है। जफराबाद से जौनपुर के बीच सिंगल लाइन होने से कुछ समस्याएं है लाइन खाली होने पर ट्रेनों का पास दिया जा रहा है। ट्रेन संख्या 01416 गाजीपुर पूना एक्सप्रेस जौनपुर जंक्शन पर रविवार को 11 बजे पहुंचने टाइम था जबकि यह ट्रेन सोमवार को दिन में 11 बजे पहुंची। यानि 10 घंटे विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को गर्मी व उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह अन्य गर्मी स्पेशल ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश ने बताया कि जफराबाद में सिंगल लाइन होने से कुछ समस्याएं है। रेगुलर ट्रेनों के अलावा गर्मी स्पेशल ट्रेन को लाइन खाली होने पर पास दिया जा रहा है। इससे ट्रेनें लेट हो जा रही हैं।
विज्ञापन



.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed