फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Success comes from knowledge and hard work: Prof. Rajesh

नॉलेज, हार्डवर्क,से मिलती है सफलता: प्रो. राजेश

Fri, 27 Sep 2024 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Success comes from knowledge and hard work: Prof. Rajesh
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एनवायरमेंटल साइंस, बायोकेमेस्ट्री विभाग एवं एमआरडी लाइफ साइंसेस लखनऊ की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने बदलते हुए वैश्विक परिवेश में कौशल विकास और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के टूल्स तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला। एमआरडी लाइफ साइंसेज के निदेशक मनोज वर्मा ने वर्कशॉप में होने वाले समस्त प्रैक्टिकल जैसे डीएनए आइसोलेशन, मॉलिक्यूलर क्लोनिंग, इलेक्ट्रोफोरेसिस जैसे महत्वपूर्ण तकनीक पर विस्तार से चर्चा की। विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा ने बताया नॉलेज, हार्ड वर्क, स्किल से सफलता मिलती है। कार्यक्रम में 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें विश्वविद्यालय परिसर के तथा मोहम्मद हसन कॉलेज के विद्यार्थी सम्मिलित रहे। संचालन माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एसपी तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बायोकेमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार गुप्ता ने दिया। इस मौके पर विज्ञान संकाय के प्रो. राम नारायण, ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. सिपाही लाल पटेल, डॉ. दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed