फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Studies were going on in junior school, action will be taken

जूनियर स्कूल में चल रही थी पढ़ाई, होगी कार्रवाई

Sat, 05 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Studies were going on in junior school, action will be taken
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के तरसावां स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज में शासन के निर्देशों को दरकिनार कर जूनियर हाईस्कूल के भी विद्यार्थियों की कक्षाएं चलाने पर डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह शुक्रवार को सुजानगंज विकास खंड के साड़ी खुर्द गांव से लौट रहे थे। वह तरसावा गांव के पास पहुंचे थे तभी विद्यालय पर छुट्टी होने पर सड़क पर निकले छात्रों के झुंड को देख डीएम ने कार रोक दी। उन्होंने एक छात्रा को रोककर पूछा कि वह किस कक्षा में पढ़ाई करता है तो उसने बताया कि कक्षा छह में जबकि दूसरे छात्र ने कक्षा आठ बताया। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण देखते हुए जूनियर हाईस्कूल तक के किसी भी विद्यालय को खोलने का आदेश नहीं है तो यह यह विद्यालय कैसे खुला है। पता चला कि ये बच्चे गांव में स्थित सरकार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज के हैं। डीएम ने विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। हालांकि बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम की तरफ से अभी कोई आदेश नहीं मिला है। डीएम का ऐसा कोई आदेश मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed