फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students stunned to meet PM, found new floor

पीएम से मिलकर गदगद हुए छात्र, मिली नई मंजिल

Tue, 21 Jan 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students stunned to meet PM, found new floor
54- दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होन पंहुचे जौनपुर के छात्र। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित परीक्षा पर प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल जिले के दोनों होनहार उत्साहित हैं। उन्हें सवाल पूछने का मौका भले न मिला हो, लेकिन चुनिंदा सवालों पर पीएम के जवाब ने उन्हें नई मंजिल दी है। परीक्षा का तनाव तो दूर किया ही, पढ़ाई का सही मकसद भी समझाया है।
विज्ञापन

परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम के लिए जिले के अंजू गिल एकेडमी में 11वीं के छात्र आदर्श मिश्र और डॉ.राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के छात्र रौनक श्रीवास्तव का चयन हुआ था। एक दिन पहले ही वह अपने अभिभावकों और अध्यापकों के साथ दिल्ली पहुंच गए थे। कार्यक्रम को लेकर उनके अंदर उत्साह था तो पीएम का सामना करने की घबराहट भी थी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद फोन पर हुई बातचीत में रौनक ने बताया कि वह काफी घबराया हुआ था। पढ़ाई को लेकर काफी तनाव था, लेकिन अब सारी चिंता दूर हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने हमें सफलता का मंत्र दिया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ परीक्षा के लिए न पढ़कर जीवन में सफलता के लिए पढ़ें। रटने की बजाए समझकर पढ़ेंगे तो कम समय में ही सब कुछ तैयार हो जाएगा। यह पढ़ाई फिर कभी नहीं भूलेगी। रौनक के मुताबिक पीएम ने पढ़ाई को बोझिल बनाने की बजाए आनंदपूर्ण ढंग से करने का संदेश दिया है। लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई से मंजिल तक पहुंचना आसान हो जाता है। रौनक के साथ उनके पिता रवींद्र श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य रजनीश तिवारी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनका कहना था कि इस अनूठे कार्यक्रम ने परीक्षा में तनाव से जूझ रहे बच्चों को नई ऊर्जा दी है।
उधर, बक्शा निवासी छात्र आदर्श मिश्र का कहना था कि प्रधानमंत्री के बोलने का अंदाज निराला था। वैसा अगर पढ़ाने वाला हो तो फिर कुछ भी नहीं भूलेगा। आदर्श ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले टाइम मैनेजमेंट, पढ़ाई का तरीका, एक्जाम की तैयारी सहित ढेरों सवाल मन में कौंध रहे थे। वह खुद तो सवाल नहीं पूछ सका, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपनी बातों से हर सवाल का समाधान कर दिया।

पीएम ने बताया कि सुबह-शाम के फेर में न पड़ें, अपनी सहूलियत के अनुसार समय चुनें, लेकिन यह निश्चय कर लें कि जब पढ़ने बैठे तो पूरा मन वहीं लगा रहे। टेक्नोलॉजी और एजुकेशन में अंतर भी उन्होंने समझाया। पीएम ने बताया कि हमें परीक्षा के लिए नहीं जीवन की सफलता के लिए पढ़ना है। इस मंत्र को आधार बनाकर अब तैयारी करेंगे। आदर्श के दादा छोटेलाल मिश्र सहित अन्य ने भी कार्यक्रम की सराहना की। वह घर से पूरे कार्यक्रम को तल्लीनता के साथ देखते रहे।
स्कूलों में हुआ चर्चा का लाइव प्रसारण
जौनपुर। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का जिले के स्कूलों में लाइव प्रसारण कराया गया। मो.हसन इंटर कॉलेज में बड़े स्क्रीन पर बच्चों को यह संवाद दिखाने की व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्रा प्रधानमंत्री की एक-एक बातों को तल्लीनता से सुनते रहे। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें काफी सीखने को मिला है। परीक्षा का तनाव दूर हो गया है। परिषदीय स्कूलों और इंटर कॉलेजों में भी रेडियो, टीवी के जरिए बच्चों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया। धर्मापुर ब्लाक के विद्यालयों में प्रधानमंत्री को सुनने को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा। स्कूल व कालेजों पर प्रसारण को देखने के लिए टीवी की व्यवस्था की गयी। जहां टीवी नहीं रहा वहां रेडियो और मोबाइल का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed