फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students should create personality according to culture: VC

संस्कृति के अनुरुप व्यक्तित्व बनाएं विद्यार्थी: कुलपति.....

Wed, 24 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Students should create personality according to culture: VC
बदलापुर के सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को कुलपति प्रो नि? - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के प्रवेश द्वार व नवनिर्मित भवन का कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने बुधवार को लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को संस्कृति के अनुरूप व्यक्तित्व निर्माण की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासित छात्र ही राष्ट्रीय चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण के साथ देश को उन्नत राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने में सहायक होगा। समय काल के मुताबिक विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर गुणवान होने के साथ-साथ विनम्र बनें। कोविड काल में भी महाविद्यालय की प्रगति को सराहा। उन्होंने कहा कि पीजी कॉलेज न केवल एक शैक्षणिक संस्थान है, बल्कि बौद्धिक व चारित्रिक चेतना के निर्माण का केंद्र भी है। आधुनिक प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन, उपयुक्त प्रशिक्षण एवं पाठ्येतर गतिविधियों में तल्लीनता ही यहां के बहुमुखी विकास के मार्ग को प्रशस्त कर रही है। मुख्य अतिथि ने कॉलेज परिसर में स्थापित अमर शहीद सल्तनत बहादुर सिंह की प्रतिमा और संस्थापक ठाकुर धर्मराज सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कुलपति को प्रतीक चिह्न व अंग वस्त्रम भेंट किया। प्राचार्य डॉ. वृजेंद्र सिंह ने कॉलेज की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह और संचालन डॉ. डीके पटेल ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद नारायण शुक्ल, प्रधानाचार्य बेचन सिंह, अनिल पांडेय, रामचंद्र मिश्र, पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएन सिंह, अमर बहादुर सिंह, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. राममोहन अस्थाना, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. पवन सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह, डॉ. रेखा मिश्र आदि मौजूद रहे। कर्नल सजल जैन के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

---
इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में कुलपति ने विभिन्न कक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमेें नेहा सिंह, श्वेता त्रिपाठी, अविनाश पांडेय, दिव्य प्रकाश सिंह, खुशबू चौरसिया, साधना देवी, मालती शर्मा, स्नातक में मयंक सिंह, दीपशिखा सिंह, प्रियंका मौर्या, कोमल सिंह, अभिषेक यादव, शांभवी शुक्ला शामिल हैं। कॉलेज की छात्रा गरिमा सिंह को वाणिज्य कर अधिकारी, डॉ धर्मवीर सिंह, रोली मिश्र व लालसाहब यादव को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर सम्मानित किया।----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed