फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students scared on the information of paper out of English

अंग्रेजी का पेपर आउट होने की सूचना पर डरे रहे छात्र

Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students scared on the information of paper out of English
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बुधवार को जिले के सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट होने की खबर से छात्र डरे नजर आए। परीक्षा हाल से बाहर निकलने पर जब उन्हें पता चला कि अंग्रेजी का पेपर आउट हो गया है तो उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। लेकिन जब बाद में उन्हें पता चला कि अपने जिले में परीक्षा शांति पूर्ण तरीके संपन्न हुई है तो छात्रों ने राहत की सांस ली। परीक्षा में 2831 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में बुधवार को कुल 56740 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 53909 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य में 287 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 277 परीक्षा में शामिल हुए। 10 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। दूसरी पाली में हाईस्कूल के सिलाई विषय में 109 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 105 परीक्षा में शामिल हुए और 4 छात्रों ने परीक्षा छोड दिया। इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 56344 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 53527 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 2817 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि बुधवार को पहली पाली में जिले के 30 और दूसरी पाली में 227 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपंन्न हुई। दोनों पाली में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा उड़ाकादल के सदस्य परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed