{"_id":"6acfe10fb9446afd6b060466","slug":"students-protested-over-allegations-of-misconduct-by-a-volunteer-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-164976-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: वॉलंटियर से दुर्व्यवहार के आरोप पर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: वॉलंटियर से दुर्व्यवहार के आरोप पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
मल्हनी। जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन से पहले बुधवार को पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में तैनात छात्र वालंटियरों ने सरायख्वाजा थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह और पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया और लीग की ट्रॉफी आयोजकों को सौंप दी। विवि के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जौनपुर प्रीमियर लीग के दौरान व्यवस्थाओं को संभालने की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को वॉलंटियर के रूप में दी गई थी। बुधवार की शाम करीब पांच बजे वॉलंटियरों और पुलिस के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
वॉलंटियरों का नेतृत्व कर रहीं इष्विका सिंह ने आरोप लगाया कि सरायख्वाजा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इससे नाराज विद्यार्थी स्टेडियम से निकलकर कुलपति कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की। इसके बाद कुलपति वालंटियरों के साथ पैदल एकलव्य स्टेडियम पहुंचे और वहां सुरक्षा में तैनात थाना प्रभारी से बातचीत की। वालंटियरों की मांग थी कि पुलिस अपनी गलती स्वीकार करे। काफी देर तक वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बनने पर विद्यार्थियों ने जौनपुर प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को घेर लिया और आयोजकों को उसे ले जाने से रोक दिया। कुलपति ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।