फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students protest by burning effigy of Vice Chancellor

छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंक कर जताया विरोध

Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Students protest by burning effigy of Vice Chancellor
टीडी कालेज गेट पर पूविवि की कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्या का पुतला जलाते छात्र। विज्ञप्ति - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति से रिजल्ट को लेकर छात्रों से हुई वार्ता के अनुरूप रिजल्ट नहीं घोषित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को टीडी कालेज के गेट पर छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि मंगलवार को छात्रों से वार्ता के दौरान कुलपति ने वादा किया था कि छात्रों की जो भी समस्याएं होंगी उसका निस्तारण किया जाएगा। लेकिन परीक्षा समिति ने कुछ समस्याओं का निस्तारण करने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित छात्रों ने टीडी कालेज गेट के सामने कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया। आरोप लगाया कि मंगलवार को छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुलपति से वार्ता और आश्वासन के बाद छात्र वापस घर को लौट आए थे। इसी बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक में कुछ निर्णय लिए गए जो छात्रों को नागवार लगा। जिसके विरोध में शुक्रवार को छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया। छात्रों का कहना है की विश्वविद्यालय की कुलपति ने छात्रों के साथ विश्वासघात किया है। छात्रों की मांगों पर झूठा आश्वासन देकर छात्रों को गुमराह किया है। छात्रों के भविष्य के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। इस मौके पर शिवेंद्र सिंह, व्योम प्रताप सिंह, विशेष सिंह, राहुल, अंकित निषाद, शिवम सिंह , अभिषेक दुबे उपस्थित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed