{"_id":"6ac14ea3cb94e587270cde14","slug":"government-should-withdraw-mdr-traders-will-protest-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-164148-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एमडीआर को वापस ले सरकार, व्यापारी करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एमडीआर को वापस ले सरकार, व्यापारी करेंगे विरोध
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देश पर नगर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू की अध्यक्षता में नगर के हॉल में हुई। इसमें सरकार की ओर से चलाए गए एमडीआर को वापस लेने की मांग की गई। डिजिटल भुगतान पर एमडीआर का व्यापारियों ने विरोध किया। नगर अध्यक्ष जैकी साहू ने कहा कि यूपीआई ने व्यापार को आसान किया है, लेकिन इसका खर्च छोटे व्यापारी पर बोझ बनकर नहीं आना चाहिए।
जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों और ऑफलाइन दुकानदारों के बीच सरकार समान अवसर सुनिश्चित करे। इससे छोटे व्यापारियों का व्यापार सुरक्षित रहे साथ ही साइबर फ्रॉड से व्यापारियों को बचाने के लिए जल्द ही एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। नगर प्रभारी अजीत सोकर एवं महामंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए बाजारों में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए। नगर उपाध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि व्यापारियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए डिजिटल कार्यशाला का आयोजन किया जाए। नगर उपाध्यक्ष श्याम वर्मा ने कहा कि नई समस्याओं, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर निरंतर चर्चा की जाए। नगर उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि व्यापारी ही रोजगार देता है, कर देता है और शहर की अर्थव्यवस्था चलाता है। सरकार व्यापारी सुरक्षा बीमा योजना लागू करे। बैठक में संजय जायसवाल, रवि गुप्ता, सोमेंद्र अग्रहरि, डॉ. दिलीप सिंह, नवीन साहू, प्रशांत कुकरेजा, अमनदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, सुरेंद्र मौर्य, ध्रुव जायसवाल मौजूद रहे।