फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students demonstrated to demand for road

सड़क की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 Feb 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated to demand for road
केराकत (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के रत्नूपुर-रुद्रपुर सिन्धोरा मार्ग पर तीन वर्ष पूर्व पड़ी गिट्टी को पीच सड़क न बनाए जाने से जनता पीजी कालेज के आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सड़क पर प्रदर्शन कर तत्काल सड़क को पीच कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का कहना था कि पिछले तीन पूर्व सड़क बनाने के नाम पर गिट्टी डालकर राम भरोसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव रत्नूपुर, विशुनपुर, रुद्रपुर के अलावा वाराणसी के सिन्धोरा बाजार सहित पचीसों गांव के लोगों का आवागमन का महत्वपूर्ण मुख्य मार्ग है। जिले के रत्नूपुर से रुद्रपुर की दूरी लगभग दो किलोमीटर मीटर है। जिस पर गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है। इसको पीच सड़क नहीं बनाया गया। जिसका प्रतिफल है कि उक्त सड़क पर गिट्टिया जगह-जगह उजड़कर मार्ग तारों की तरह बिखर गई हैं। जगह -जगह गड्ढे भी हो गए हैं।
विज्ञापन

आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इस बारे में ग्रामीणों द्बारा बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। जब कि इस मार्ग पर इंटर कालेज पीजी कालेज भी हैं। हजारों छात्र छात्राओं का आवागमन होता है। प्रदर्शन करने वालों में स्नेहा कन्नौजिया, अंकिता यादव, वर्षा गुप्ता, लक्ष्मी कन्नौजिया, आंचल यादव, संदीप कुमार, पवन कुमार, निलेश कुमार, पीयूष कुमार एवं आनंद कुमार आदि छात्र छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed