{"_id":"5dfd132d8ebc3e87a25b4c00","slug":"students-created-uproar-over-eating-at-charak-hostel-jaunpur-news-vns5008679154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरक हास्टल में खाने को लेकर छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरक हास्टल में खाने को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन
चरक हास्टल में खराब खाने पर छात्रों का हंगामा
चीफ प्राक्टर और चीफ वार्डेन के समझाने पर शांत हुए छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित चरक हास्टल में खाने को लेकर गुरुवार की रात छात्रों हंगामा खड़ा कर दिया। मेस संचालक के खिलाफ नारेबाजी की और बर्तन फेंक कर विरोध जताया। मामले की जानकारी होने पर चीफ प्राक्टर और चीफ वार्डेन मौके पर पहुंच गए। वार्डेन के के सामने भी छात्रों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि मेस में खाने की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन खाना कम हो जाता है और कुछ छात्र बिना खाने खाए ही रह जाते हैं।
गुरुवार की रात चरक हास्टल में करीब नौ बजे के छात्र खाना खाने के लिए पहुंचने लगे। कुछ छात्र खाना खा चुके थे, तो खाना खाने के लिए मेस पहुंच रहे थे। इसी बीच छात्रों को पता चला कि मेस में सब्जी खत्म हो गई है। मेस में पहुंचते ही छात्रों ने मेस संचालक से खाना कम होने की पूछने लगे। इतने में कुछ छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस में आए दिन खाना कम हो जाता है। मानक की तहत खाना भी नहीं दिया जाता है। शिकायत के बाद भी खाने की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जानकारी होने पर चीफ प्राक्टर संतोष कुमार और चीफ वार्डेन राजकुमार सोनी हास्टल में पहुंच गए। किसी तरह छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया।