फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students are the pride of the Guru: Prof. Nirmala

विद्यार्थी होते हैं गुरू का गौरव: प्रो. निर्मला

Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students are the pride of the Guru: Prof. Nirmala
पूविवि में कुलपति के हाथों से सम्मानित प्रेरणा कोचिंग में शिक्षा देने वाले विद्यार्थी। विज्ञप्? - फोटो : JAUNPUR
विद्यार्थी होते हैं गुरू का गौरव: प्रो. निर्मला
विज्ञापन

कोचिंग में शिक्षा देने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को विश्वविद्यालय से सटे देवकली गांव में बच्चों को प्रेरणा नि:शुल्क कोचिंग में शिक्षा देने वाले 16 विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी गुरु का गौरव होते हैं। पढ़ाई के साथ ही साथ गांव के बच्चों के लिए इन विद्यार्थियों ने जो समय निकाला है, वह प्रकाश की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा कोचिंग के सफल संचालन के लिए हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। 4 ़फरवरी 2014 से विश्वविद्यालय से सटे देवकली गांव में बच्चों के लिए नि:शुल्क प्रेरणा कोचिंग निरंतर चल रही है। इस कोचिंग के माध्यम से अब तक 1435 विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके है। वर्तमान समय में एक से 12 तक की कक्षाओं के 135 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों का एक समूह इन बच्चों को पढ़ाता है।
विज्ञापन

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि प्रेरणा कोचिंग में अपनी सेवा देने वाले विद्यार्थी आइकान है। प्रो. मानस पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों ने परंपरा का निर्वहन किया है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को लोक भावना के अनुरूप कार्य करना चाहिए। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ. राकेश यादव, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी, कोचिंग के संयोजक डॉ. राजकुमार ने प्रकाश डाला। संचालन संतोष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन वित्त अधिकारी संजय राय ने किया। इस अवसर पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. देवराज, डॉ. रजनीश भास्कर, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. नूपुर तिवारी, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, एआर अमृत लाल, बबीता सिंह, अन्नू त्यागी, डॉ. श्रवण, डॉ. कृष्ण कुमार यादव, डॉ. मंगल यादव, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, विनय वर्मा, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--इनसेट---
यह विद्यार्थी किए गए सम्मानित
जौनपुर। आकाश वैभव, अमरजीत कुमार धीवर, विपिन कुमार, आयुष यादव, नदीम अहमद, रामानंद दुबे, अविनाश श्रीवास्तव, अक्षय कुमार मिश्रा, रवि विश्वकर्मा, आदर्श यादव, विकास कुमार, आकाश राजभर, विकास चौरसिया, अभिषेक तिवारी, अफजल अली, संदीप यादव आदि सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed