फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students are getting admission in the college after thermal screening at the gate itself

गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्रों को कालेज में मिल रहा प्रवेश

Wed, 25 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Students are getting admission in the college after thermal screening at the gate itself
मोहम्मद हसन कोलज में आने वाले छात्रों का थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाईज करता कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। करीब आठ महीने बाद कॉलेज तो खुल चुके हैं, मगर वहां पहले जैसी रौनक नहीं दिख रही। कोरोना के खतरे को देखे हुए छात्र-छात्रा दूरी बनाए हुए हैं। गेट पर प्रवेश के दौरान ही थर्मल स्क्रीनिंग के साथ उन्हें आगाह किया जा रहा है कि वह खुद को सुरक्षित रखें। कॉलेज परिसर में हर तरफ दीवारों कोरोना से बचाव के संदेश लगाए गए हैं। शहर के मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में कोरोना से बचाव को लेकर ऐसी ही सतर्कता बुधवार को नजर आई।
विज्ञापन

मुख्य गेट पर लगे आटोमेटिक सैनिटाइजिंग टनल से छात्र-छात्रा प्रवेश करते रहे। अंदर जाते ही गार्ड सबकी थर्मल स्क्रीनिंग करता रहा। कक्षाओं में एक बेंच पर दो-दो छात्रों को बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। गेट पर सैनिटाइज करने के अलावा क्लास में जाते समय और क्लास के बाहर निकलते समय हर 40 मिनट बाद विद्यार्थियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। हर क्लास के बाहर एक गार्ड सैनिटाइजर लेकर खड़ा किया गया है। कमरों की सफाई और सैनिटाइजेशन हर दिन सुबह कॉलेज शुरू होने से पहले कराया जाता है।
विज्ञापन

बोली छात्राएं: सावधानी के साथ हो रही पढ़ाई
हमाम दरवाजा निवासी बीए फायनल की छात्रा रागिनी प्रजापति का कहना था कि कोरोना के कारण कॉलेज आने में डर तो लग रहा है, लेकिन पढ़ाई भी जरुरी है। ऐसे में बचाव नियमों का खुद पालन किया जा रहा है। कॉलेज में भी इसके अच्छे इंतजाम किए गए हैं। पहले ही अपेक्षा पूरा माहौल बदल गया है। आलम खां मोहल्ला निवासी छात्रा जूही ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई से कुछ समझ नहीं आ रहा था। कई बार नेटवर्क के कारण दिक्कत आती थी। कोर्स पूरा नहीं होगा तो परीक्षा कैसे देंगे। कॉलेज आकर पढ़ाई करनी मजबूरी है। पूरी सावधानी बरती जा रही है। सहेलियों से भी दूरी बनाकर ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का कड़ाई पालन कराया जा रहा है। गेट से लेकर क्लास तक सतर्कता बरती जा रही है। बिना मास्क आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। कॉलेज के गेट और परिसर में गार्ड निगरानी रख रहे हैं। सीसी टीवी कैमरों की मदद से भी नजर रखी जा रही है। -डॉ. अब्दुल कादिर खान, प्राचार्य मो. हसन पीजी कॉलेज जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed