फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student missing, kidnapping case registered

Jaunpur News: छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज

Sat, 10 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Student missing, kidnapping case registered
डोभी। क्षेत्र के मढ़ी बाबा का पुरा गांव की 10वीं की छात्रा (15) बुधवार की भोर में करीब 4 बजे अपने घर से लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारिकपुर निवासी आदित्य सेठ बाइक से छात्रा का अपहरण कर भाग गया। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन में जुटी है। छात्रा के चाचा के अनुसार उनकी भतीजी अपने साथ घर से कुछ कीमती आभूषण भी लेकर गई है। इनमें मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की झुमकी और एक पायल शामिल है। बताया कि एक वर्ष से उनकी भतीजी आरोपी के संपर्क में थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों को डांट फटकार भी लगाई थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को चंदवक थाने में घटना की सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। लड़की की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा को भगाने के आरोप में केस दर्ज-महराजगंज। थाना क्षेत्र के एक कॉलेज की 18 वर्षीय छात्रा को एक युवक भगा ले गया। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देकर खोजबीन की मांग की है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक निवासी पिता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सात मई को महराजगंज थाना क्षेत्र के एक कॉलेज से परीक्षा देकर मेरी बेटी लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक उसे भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण सहित सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

कॉलेज के लिए निकली किशोरी घर नहीं लौटी-चंदवक। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित पिता रामसबद राजभर ने गांव के ही एक युवक पर अपनी 17 वर्षीय पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी बेटी बुधवार को सुबह 7 बजे कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने जब स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की तो पता चला कि छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं थी। हालांकि पिता का कहना है कि उसकी साइकिल कॉलेज परिसर में खड़ी मिली। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में प्रधान एवं उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed