फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student killed in road accidents, another injured

सड़क दुर्घटनाओं में छात्र की मौत, दूसरा घायल

Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Student killed in road accidents, another injured
जौनपुर। जिले में दो अगल-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर क्षेत्र के महौड़ा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की मौत हो गई। सकरा गांव निवासी शाहिल पुत्र राम प्रसाद निवासी सकरा एक टेंट हाउस पर शिवनगर बाजार में काम करता था और बीती रात सामान छोड़कर टेंट हाउस पर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर घर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर महौड़ा गांव के नहर मोड़ पर पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दबकर शाहिल की मौके पर ही मौत हो गई। शाहिल कक्षा नौ का छात्र था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उदर, डोभी के चंदवक थाना क्षेत्र के मचहटी गांव के पास मंगलवार की सुबह बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल बस सुबह मचहटी की तरफ जा रही थी। मचहटी गांव के मोड़ के पास सतमेसरा गांव से अपने घर गोबर्धनपुर, चेवार थाना देवगांव आजमगढ़ बाइक से जा रहे गोविंद यादव (19) वर्ष पुत्र गुलाब को बस ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी से जख्मी हो गया। चालक बस छोड़ फरार हो गया। उसके इलाज के लिए स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे लेकिन सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बेहतर इलाज के लिए उसे लालगंज आजमगढ़ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed